मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुंगेर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार कृष्णा रोड स्थित मंडल टोला में शुक्रवार रात एक 30 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रीना देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी समारोह के दौरान हुई घटना

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात घर के सभी सदस्य पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान लल्लू पोखर नामक व्यक्ति, जिसे महिला का परिचित बताया जा रहा है, घर पहुंचा और मोबाइल नंबर मांगने लगा। नंबर देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर महिला देर रात थाना में शिकायत दर्ज कराने निकली, लेकिन रास्ते में गश्ती पुलिस ने उसे सुबह आने की सलाह दी। इसके बाद वह घर लौटी और कथित रूप से फांसी लगा ली। शनिवार तड़के जब परिवार के लोग समारोह से लौटे तो महिला को कमरे में फंदे से झूलता पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: 4 साल से लापता 5 साल की खुशी का सुराग नहीं, परिवार ने CBI अधिकारी पर लगाया दबाव बनाने का आरोप

पहले से था विवाद

पति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उक्त व्यक्ति और रीना देवी के बीच पहले मोबाइल पर बातचीत होती थी। जानकारी मिलने पर उसने मोबाइल फोन तोड़ दिया था और नंबर भी बदल दिया था। इसके बावजूद दोबारा नंबर मांगे जाने से महिला मानसिक रूप से परेशान थी। घटना के बाद महिला अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई है। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/02/muzaffarpur-missing-girl-khushi-case-family-alleges-pressure-by-cbi-officer/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment