मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तेज रफ्तार ट्रक का कहर: बाइक सवार की मौत, मुआवजे की मांग पर 4.5 घंटे जाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,दुमका :गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य पथ पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक दर्दनाक हादसे को अंजाम दे दिया। फतेहपुर के सांगाजोरी के पास अनियंत्रित एलपी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की।

बाइक सवार को कुचलते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी मोहन प्रसाद साह के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया गया कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने पहले बिजली पोल को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया व तिपहिया वाहनों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े मोहन प्रसाद साह ट्रक की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें सीएचसी फतेहपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में अंगूठियां के तपन पंडित की बाइक, सांगाजोरी के अजय मंडल की पोल्ट्री दुकान और अन्य वाहनों को भी क्षति पहुंची। एक टोटो वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि कुछ चालक वाहन से कूदकर बच निकले।

यह भी पढ़ें :शादी की तैयारियों के बीच गिरिडीह में बड़ी चोरी, नकदी-जेवरात समेत लाखों पर हाथ साफ

चालक की पिटाई, पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ मनोज कुमार महतो समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध में करीब साढ़े चार घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद जाम समाप्त कराया गया।

https://samacharpost.live/2026/02/giridih-shadi-se-pahle-badi-chori-mufassil/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment