Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर एक छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने सुनसान मौके का फायदा उठाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस की रांची में बड़ी कार्रवाई, पंचायत डेटा चोरी और फर्जी आधार मामले का आरोपी अरगोड़ा से गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर, जांच शुरू
सूचना मिलते ही बरूराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पीड़ित बच्ची को तत्काल मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।