मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना हाईकोर्ट का बड़ा कदम: 42 विधायकों को नोटिस, मांगा जवाब

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :चुनावी विवादों से जुड़े एक अहम मामले में पटना हाईकोर्ट ने राज्य के 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है। अदालत ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों को तय समयसीमा के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। नोटिस पाने वालों में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और विधायक चेतन आनंद सहित कई अन्य विधायक शामिल बताए जा रहे हैं।

चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप

सूत्रों के मुताबिक, इन विधायकों पर चुनाव के दौरान अनियमितता बरतने के आरोप लगाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि मतदान प्रक्रिया में कथित तौर पर वोटों में हेरफेर हुआ और नामांकन के समय दाखिल हलफनामों में गलत या अधूरी जानकारी दी गई। संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं।

यह भी पढ़ें :पटना के सात प्रखंडों को बड़ी सौगात, नए डिग्री कॉलेजों में जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

अदालत ने मांगा स्पष्टीकरण

मामले की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया कि आरोपों पर उनका पक्ष सुना जाएगा। अदालत ने निर्देश दिया है कि सभी विधायक निर्धारित समय में अपना जवाब दाखिल करें। अदालत ने फिलहाल मामले को विचाराधीन रखते हुए अगली सुनवाई की तारीख पर फैसला सुरक्षित रखा है। अब विधायकों के जवाब और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/02/patna-new-degree-college-education-gift/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment