Samachar Post रिपोर्टर, रांची : कल से माह-ए-रमजान का पाक आगाज होने जा रहा है। इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ की।
रमजान का महत्व और संदेश
मंत्री ने कहा कि रमजान बरकतों, रहमतों और मगफिरत का महीना है। इस महीने में रोजा रखकर लोग अपने मुल्क, सूबे और परिवार की सलामती और खुशहाली के लिए दुआ करते हैं। उन्होंने बताया कि रोजा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि सब्र, तकवा और आत्म-सुधार का पैगाम है।
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में चंद्रवंशी समाज की बैठक, मतदान को लेकर की अपील
तरावीह और दुआ की अहमियत
इरफान अंसारी ने कहा कि तरावीह की नमाज के जरिए लोग अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और सच्चे दिल से की गई दुआ कबूल होती है। उन्होंने रमजान को इम्तेहान का महीना बताते हुए कहा कि यह रहमतों का दरिया भी है।
समाज से अपील
मंत्री ने समाज से अपील की कि इस पाक महीने में जकात, खैरात और जरूरतमंदों की मदद ज्यादा से ज्यादा करें, ताकि समाज में मोहब्बत और हमदर्दी कायम रहे। उन्होंने सभी को दिल से माह-ए-रमजान की ढेरों मुबारकबाद दी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।