गिरिडीह में चंद्रवंशी समाज की बैठक, मतदान को लेकर की अपील

Rupa Kumari | February 18, 2026 | 05:32 PM IST
  • समाज ने बढ़-चढ़कर वोट देने और पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग की

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले नगर निगम चुनाव को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक धारियाडीह नगर थाना के पीछे हुई, जिसमें समाज के कई लोग शामिल हुए।

36 वार्डों में मतदान के लिए अपील

बैठक के दौरान समाज के लोगों ने कहा कि गिरिडीह नगर निगम में कुल 36 वार्ड हैं और सभी वार्डों में मतदाताओं को जागरूक होकर मतदान करना चाहिए। समाज की ओर से आम जनता से अपील की गई कि पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।

यह भी पढ़ें: रांची में दो वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात, पुरानी यादों को किया ताजा

पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्रवशी ने राजनीतिक दलों से कहा कि आगामी झारखंड पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराए जाएँ, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी हो और मतदाताओं को स्पष्ट विकल्प मिल सकें।

समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि समाज को राजनीति और चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। लोकतंत्र में भागीदारी ही सबसे बड़ी ताकत है।

Share this news

संबंधित खबरें