रांची में दो वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात, पुरानी यादों को किया ताजा

Rupa Kumari | February 18, 2026 | 05:24 PM IST
  • हेमंत सोरेन और शंकर सिंह वाघेला की आत्मीय बातचीत

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची स्थित झारखंड विधानसभा में आज एक खास मुलाकात देखने को मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री कक्ष में औपचारिक मुलाकात की। यह मुलाकात काफी आत्मीय माहौल में हुई।

यह भी पढ़ें: पटना सोन नहर में तेज रफ्तार कार गिरी, दंपति की मौत, दो ने कूदकर बचाई जान

यादों से जुड़ी खास तस्वीर

मुलाकात के दौरान शंकर सिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री को एक यादगार तस्वीर सप्रेम भेंट की। यह तस्वीर उस समय की है, जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वाघेला साथ-साथ सांसद थे। तस्वीर देखकर मुख्यमंत्री भी भावुक और प्रसन्न नजर आए।

मुख्यमंत्री ने जताया आभार

हेमंत सोरेन ने इस ऐतिहासिक तस्वीर के लिए वाघेला का आभार जताया और कहा कि यह सिर्फ एक याद नहीं, बल्कि राजनीतिक सफर के अहम पलों की झलक भी है।

सौहार्दपूर्ण बातचीत में विधायक भी रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी उपस्थित थे। सभी नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण और स्मृति चिन्हों से भरी बातचीत हुई।

Share this news

संबंधित खबरें