Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जामताड़ा जिले के मिहिजाम नगर क्षेत्र अंतर्गत कुर्मी पाड़ा इलाके में बुधवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासी रुपेश यादव द्वारा घर के पास रखी गई बिचाली (पराली) के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में हजारों रुपये मूल्य की बिचाली जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
हजारों का नुकसान, जनहानि नहीं
सूचना मिलते ही चित्तरंजन और जामताड़ा से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास के घरों को नुकसान से बचा लिया गया।
यह भी पढ़ें: कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसे: बाइक-ट्रैक्टर टक्कर में महिला की मौत, ओवरब्रिज के पास युवक गंभीर
आग के कारणों की जांच शुरू
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि किसी चिंगारी या लापरवाही के चलते यह घटना हुई होगी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान को काफी बताया जा रहा है। घटना के बाद कुर्मी पाड़ा इलाके में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही गई है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।