मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सड़क सुरक्षा पर सख्ती: गिरिडीह में सघन वाहन जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को शहर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) संतोष कुमार खुद सड़कों पर उतरे और विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच की। अभियान के जरिए स्पष्ट संदेश दिया गया कि यातायात नियमों के पालन में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों पर चालान

जांच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट और चारपहिया चालकों को बिना सीट बेल्ट चलते पाए जाने पर मौके पर ही चालान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की गई। अभियान की खास बात यह रही कि आम लोगों के साथ-साथ वीआईपी, सरकारी अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों के वाहनों की भी जांच की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई तय है।

यह भी पढ़ें :जोरदार टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ा मिनी ट्रक

दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर कदम

DTO संतोष कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

अचानक चले इस अभियान से शहर में हड़कंप की स्थिति रही और कई वाहन चालकों ने तुरंत सुरक्षा नियमों का पालन शुरू किया। प्रशासन ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी इस तरह की जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

https://samacharpost.live/2026/02/jamshedpur-jugsalai-mini-truck-accident-407-truck-collision/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment