मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पुंदाग रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पहचान करने की कोशिश जारी

मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों और सोशल मीडिया की मदद ले रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक बुढ़मू क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, लेकिन नाम और पते की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment