मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साकची में बेकाबू स्कॉर्पियो दीवार से टकराई, तेज़ धमाके से दहले लोग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में नए साल की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। सागर होटल के पास करीब 12:30 बजे, दिल्ली नंबर की सफेद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित शराब दुकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय सड़क पूरी तरह खाली थी, जिसके चलते किसी को चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर की आवाज़ विस्फोट जैसी थी, जिसे सुनकर आसपास के लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि उस वक्त कोई राहगीर या दुकानदार मौजूद नहीं था, वरना नुकसान गंभीर हो सकता था।

यह भी पढ़ें :गिरिडीह के पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा कड़ी, शराब और तेज आवाज पर पुलिस की सख्ती

ड्राइवर की जानकारी नहीं, जांच जारी

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। फिलहाल वाहन चालक की स्थिति और पहचान को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि तेज़ रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर ड्राइवर की पहचान और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील: जश्न में सुरक्षा को प्राथमिकता दें

घटना के बाद पुलिस ने नए साल के जश्न को लेकर नागरिकों से अपील की है कि उत्सव के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं, शराब पीकर ड्राइविंग न करें, यातायात नियमों का पालन जरूर करें। पुलिस का मानना है कि जागरूकता और सतर्कता से ऐसे हादसों को रोका जा सकता है।

https://samacharpost.live/2026/01/giridih-picnic-no-alcohol-dj-ban-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment