मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह के पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा कड़ी, शराब और तेज आवाज पर पुलिस की सख्ती

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :नए साल 2026 के आगाज के साथ झारखंड के गिरिडीह जिले में जश्न और पिकनिक का माहौल चरम पर है। परिवार और युवाओं की बड़ी संख्या खंडोली डैम, वाटरफॉल और अन्य पिकनिक स्थलों पर पहुंच रही है। लेकिन इस बार नए साल का उत्साह शराब और तेज डीजे साउंड के साथ मनाने की छूट नहीं मिलेगी। पुलिस प्रशासन ने सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा और सख्ती दोनों बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें :सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को दी नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं

पिकनिक स्थलों पर नो अल्कोहल ज़ोन

जिले के SP डॉ. बिमल कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक और पिकनिक स्पॉट पर शराब का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसी को लेकर प्रमुख पिकनिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, ताकि परिवार और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

चेकिंग, बैनर और ब्रेथ एनालाइजर से निगरानी

पुलिस ने जिले में कई अहम कदम उठाए हैं पिकनिक स्पॉट पर जागरूकता बैनर और चेतावनी बोर्ड लगाए गए। चेकिंग पॉइंट बनाकर जवानों की तैनाती की गई। सड़क और हाईवे पर ब्रेथ एनालाइजर का इस्तेमाल। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई। ढाबों और होटल्स की भी विशेष निगरानी जारी है।

SP खुद पहुंचे हाईवे ढाबों पर

31 दिसंबर की रात SP नेशनल हाईवे के कई ढाबों पर खुद निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों और ढाबा संचालकों को शराब बिक्री और सेवन को लेकर सख्त हिदायत दी गई है। नियम पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। नए साल की रात पिकनिक स्पॉट पर डीजे और तेज ध्वनि पर भी रोक लगाई गई है। इसका मकसद ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से नए साल का जश्न मनाने की अपील की है।

SP का संदेश: सुरक्षा पहले

SP डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि इस सख्ती से रेस ड्राइविंग और दुर्घटनाओं की आशंका घटेगी, पिकनिक स्थलों पर छेड़खानी और विवाद जैसी घटनाओं पर नियंत्रण रहेगा। आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित और व्यवस्थित रहेगा। उन्होंने सभी SDPO, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों को नियम उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

https://samacharpost.live/2026/01/cm-hemant-soren-new-year-2026-message/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment