मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, इलाके में सनसनी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामधनाव गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान मुकेश मिश्रा की 26 वर्षीय पत्नी मोना देवी के रूप में हुई है।

शव छोड़कर फरार हुए पति समेत सभी ससुरालवाले

घटना के बाद से मृतका का पति और अन्य सभी ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हैं। जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, तो घर में केवल मोना देवी का शव पड़ा मिला, जबकि ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

यह भी पढ़ें: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, इलाके में शोक

फोन कर दी गई मौत की सूचना, शव लेने को कहा

परिजनों के अनुसार, मोना देवी का मायका छपरा नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी रौजा में है। मंगलवार तड़के ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर सूचना दी गई कि उनकी बेटी की मौत हो गई है और आकर शव ले जाएं। सूचना मिलते ही मायके वाले ससुराल पहुंचे, जहां का दृश्य देख वे स्तब्ध रह गए।

दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप

मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि मोना देवी को ससुराल में दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। इसे लेकर पहले से ही थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज था। बाद में सुलहनामा के तहत भरण-पोषण की जिम्मेदारी लेने के बाद ही पति और ससुरालवाले उसे साथ रखने को तैयार हुए थे।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही बनियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में पुलिस

पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर पति समेत अन्य ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/12/giridih-road-accident-barakar-jain-mandir-one-dead/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment