मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गया: धान के खलिहान में सोते दंपति की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :गया जिले के शेरघाटी प्रखंड, चांपी गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। अपराधियों ने धान के खलिहान में सो रहे पति-पत्नी प्रदीप यादव और उनकी पत्नी केसरी देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। केसरी देवी गांव की वार्ड सदस्य थीं और समाज में उनका अच्छा खासा नाम था, जिससे पूरे इलाके में इस घटना से सन्नाटा फैल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपराधियों ने धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। हत्या सोते समय की गई। पुलिस का अनुमान है कि यह आपसी विवाद या पारिवारिक तनाव का नतीजा हो सकता है। पुलिस ने बताया कि मृतकों और उनके परिवार के बीच कुछ समय से तनाव और झगड़े चल रहे थे।

यह भी पढ़ें :खलारी में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी, फिर की आत्महत्या

पुलिस की करवाई शुरू, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसपास के गांवों में गश्त तेज कर दी गई। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। पुलिस ने आश्वासन दिया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/12/khalari-love-gun-incident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment