मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के जमशेदपुर जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। राष्ट्रीय हाईवे-18 पर ओम स्टोर के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक चंदन माईती (राजलाबांध निवासी) को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंदन मौके पर ही दम तोड़ गया। वाहन चालक हादसे के बाद फरार हो गया। चंदन किसी काम से घर से निकले थे और इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह-बेंगाबाद हाइवे पर सड़क हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

पुलिस कार्रवाई

बहरागोड़ा थाना की पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर सुरक्षित रखा और शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला भेज दिया।

https://samacharpost.live/2025/12/giridih-bengabad-road-accident-youth-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment