मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने AFC एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया, झारखंड की 3 बेटियां टीम में शामिल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : 20 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने AFC एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि में झारखंड की तीन बेटियों—गुमला की विकसित बड़ा, बबीता कुमारी और मिशिमा कुमारी—का अहम योगदान रहा।

ये तीनों खिलाड़ी 2 से 10 अगस्त तक म्यांमार में आयोजित अंडर-20 AFC कप क्वालीफायर में भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आईं और अपने दमदार खेल से टीम को एशिया कप के लिए टिकट दिलाया। खासतौर पर विकसित बड़ा के प्रदर्शन को सराहा जा रहा है, जो गुमला जिले के आवासीय बालिका प्रशिक्षण परिसर की छात्रा हैं और यहीं रहकर अपनी पढ़ाई व ट्रेनिंग कर रही हैं।

https://samacharpost.live/2025/08/purnia-airport-inauguration-pm-modi-17-september/

टीम के क्वालीफाई करने के बाद, आगामी AFC महिला एशिया कप 2026 की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। गुमला लौटने पर विकसित बड़ा का साथियों, कोच और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष, मेहनत और इस मुकाम तक पहुंचने की कहानी साझा की।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment