- डीलरशिप स्टाफ के लिए कौशल आधारित प्रतियोगिता
Samachar Post डेस्क, बिहार: महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से बिहार और झारखंड की सभी महिंद्रा डीलरशिप में कार्यरत कर्मचारियों के लिए कौशल आधारित प्रतियोगिता “उस्तादों का उस्ताद महासंग्राम” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य डीलरशिप स्टाफ की तकनीकी समझ, समस्या समाधान क्षमता और भविष्य की ऑटोमोटिव तकनीकों के प्रति उनकी तैयारी को परखना था।
पूर्णिया में हुआ आयोजन
यह प्रतियोगिता विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पूर्णिया में आयोजित की गई, जो महिंद्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की सिस्टर ऑर्गेनाइजेशन है। संस्थान के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी सुविधाओं ने प्रतियोगिता को सफल और व्यावहारिक रूप दिया।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या का धनबाद में विरोध, विहिप और बजरंग दल ने फूंका पुतला
आधुनिक तकनीकों पर आधारित चुनौतियां
महासंग्राम के दौरान नए वाहन प्लेटफॉर्म, एडवांस इंजन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम, सेफ्टी फीचर्स, डिजिटल डायग्नोस्टिक टूल्स, BS6 फेज-2 मानक, OBD सिस्टम, ECU और TCU जैसे विषयों पर आधारित चुनौतियां रखी गईं। प्रतिभागियों की फॉल्ट डायग्नोसिस और समस्या समाधान क्षमता का आकलन किया गया।
तकनीकी दक्षता पर महिंद्रा का जोर
महिंद्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि डीलरशिप टीम की तकनीकी दक्षता और भविष्य की तैयारी ही बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सबसे मजबूत जवाब है।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह
कार्यक्रम में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के एमडी श्री ब्रजेश मिश्रा और श्री राजेश मिश्रा की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने में असराफुल मंडल, मनीता ठाकुर, चिरंजीवी, राकेश, सुजाता, शहजादा और आशुतोष चंद्र मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई।
भविष्य की तकनीक के लिए तैयार डीलरशिप टीमें
इस प्रतियोगिता ने यह साबित किया कि महिंद्रा की डीलरशिप टीमें तकनीकी रूप से सक्षम हैं और आने वाली ऑटोमोटिव तकनीकों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।