जामताड़ा में घने कोहरे का कहर, विज़िबिलिटी 20 मीटर तक घटी, वाहन रेंगने को मजबूर

Meenu | December 24, 2025 | 11:42 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जामताड़ा में बुधवार सुबह घने कोहरे का व्यापक असर देखने को मिला। देर रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह और गहरा हो गया, जिससे शहर और हाईवे पर यातायात की रफ्तार लगभग थम गई। दृश्यता घटकर करीब 20 मीटर रह गई, जिसके चलते बड़े और छोटे सभी वाहन धीमी गति में रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के बीच स्कूल बसें और निजी वाहन भी सतर्कता के साथ बेहद कम स्पीड में चलते दिखे।

यह भी पढ़ें :झारखंड में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

ठंड के चलते सड़कें सुनसान, घरों में कैद रहे लोग

कोहरे और शीतलहर के कारण सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही न के बराबर रही। कामकाजी लोग और आम नागरिक दिन चढ़ने तक घरों में ही रहे, जबकि बाजार और प्रमुख मार्ग लगभग खाली दिखाई दिए। ठिठुरन बढ़ने से जनजीवन पर सीधा असर पड़ा है।

तापमान 10°C, आर्द्रता 80%, मौसम विभाग का अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान 10°C, अधिकतम तापमान 22°C, हवा की रफ्तार 8 किमी/घंटा, आर्द्रता 80% मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह के हालात को देखते हुए दिनभर धूप निकलने की संभावना कम है। लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे से सामान्य दिनचर्या, यातायात और स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। जामताड़ा में पिछले कुछ दिनों से कोहरा और ठंड लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे परिवहन सेवाओं, स्कूल संचालन और सुबह की गतिविधियों में बाधा देखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुबह और रात में अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय फॉग लाइट उपयोग करने की सलाह दी है।

Share this news

संबंधित खबरें