मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां भवानी के सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

--Advertisment--

  • देर रात वारदात, मास्क लगाए दो चोर सीढ़ी के सहारे घुसे मंदिर परिसर में

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार के गोपालगंज जिले स्थित प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में देर रात चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में रखे लॉकर को तोड़कर मां दुर्गा की प्रतिमा के सोने-चांदी के मुकुट, हार, छतरी और अन्य कीमती आभूषण चुरा लिए। इस घटना से मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है।

रात 11:30 से 12 बजे के बीच हुई चोरी

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि चोरी की घटना रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच हुई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मास्क पहने दो अज्ञात चोर मंदिर के पीछे के रास्ते से सीढ़ी के सहारे अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कटर से मंदिर का ताला काटकर आभूषणों पर हाथ साफ किया और उसी रास्ते से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: मंथन-2025 प्रशासनिक कार्यशाला का आज समापन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी होंगे शामिल

जांच में जुटी पुलिस, FSL और डॉग स्क्वायड तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को सील कर जांच शुरू कर दी। FSL टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है। मंदिर में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड की भूमिका भी जांच के दायरे में है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी।

श्रद्धालुओं में आक्रोश

इस घटना से श्रद्धालु बेहद आहत हैं और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सभी तकनीकी और फील्ड संसाधनों का इस्तेमाल कर इस हाई-प्रोफाइल मंदिर चोरी कांड का जल्द खुलासा किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/12/manthan-2025-administrative-workshop-concludes-samrat-chaudhary/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment