Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर पोटका थाना क्षेत्र के हाटा चौक के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेताजी पब्लिक स्कूल की बस ने परिमल गोप (40) को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घायल अवस्था में मौके पर ही मौत हो गई। परिमल गोप जोड़ी गांव के निवासी थे और रोज की तरह रोलाघुटू तीरिंग के काम पर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए और तुरंत ही हादसे का शिकार हो गए।
यह भी पढ़ें :झारखंड की युवती की यूपी में मिली लाश, सूटकेस में बंद कर खेत में फेंका गया, आरोपी दंपती गिरफ्तार
स्थानीय लोगों का गुस्सा,समय सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी और एक पुत्र हैं। ग्रामीणों ने कहा कि परिमल गरीब परिवार से थे और उनके परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। नाराज लोगों ने कुछ समय सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। स्कूल बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोग हादसे के लिए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Reporter | Samachar Post