मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में ओवरब्रिज पर दो मालवाहक वाहनों की टक्कर, घंटों यातायात ठप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू जिले के कचहरी चौक ओवरब्रिज पर बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओवरब्रिज पर दो मालवाहक वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन पुल पर ही फंस गए। हादसे के कारण पूरी सड़क पर यातायात बाधित हो गया और सुबह तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्कूल वाहनों और आम लोगों को हुई परेशानी

हादसे के बाद वाहन वहीं खड़े रहे, जिससे सुबह के समय स्कूली वाहनों और दफ्तर जाने वाले लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण का संकट गहराया, AQI 400 के पार पहुंचा

कोहरे के कारण हादसे की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद दोनों वाहन चालकों ने पुलिस को तुरंत सूचना नहीं दी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर एक वाहन में चालक मौजूद मिला, जबकि दूसरे वाहन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि रात में घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई।

क्रेन की मदद से हटाए जा रहे वाहन

ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पहले जेसीबी मशीन से वाहनों को हटाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

https://samacharpost.live/2025/12/delhi-air-pollution-aqi-400-smog-severe-condition/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment