मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नालंदा: 23 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, फिरौती कॉल का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :नालंदा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बिहार थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक मंटू कुमार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शव पर गंभीर चोट और जख्म के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि हत्या पूरी योजना के तहत की गई है। मंटू नूरसराय थाना क्षेत्र के कोकलक चक गांव का रहने वाला था और पिछले दो महीनों से लहेरी थाना क्षेत्र के धनेश्वर घाट मोहल्ले में किराए के मकान पर रह रहा था।

यह भी पढ़ें :गोड्डा में विवाह भवन के कमरे से युवक का शव बरामद, सल्फास की गोलियां और शराब की बोतलें मिलीं

बहन ने बताया- भाई ने कहा, दीदी, पैसा दे दो नहीं तो मार देंगे

मंटू की बड़ी बहन प्रिया कुमारी के अनुसार रात 11:30 बजे भाई के मोबाइल से कॉल आया। किसी ने कहा दीदी, पैसा दे दो, नहीं तो ये लोग मुझे मार देंगे। फोन पर 20,000 रुपये की मांग की गई। परिजनों ने तीन हजार रुपये भेजे, लेकिन कॉल करने वाले लगातार और पैसे की मांग करते रहे। कुछ देर बाद मंटू का फोन स्विच ऑफ हो गया। रात 3 बजे फिर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को मंटू का दोस्त बताया और कहा कि मंटू की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। फिर फोन बंद हो गया। सुबह पुलिस ने डॉक्टर कॉलोनी, चुना गली, गढ़पर मैदान से मंटू का शव बरामद किया।

परिवार का आरोप: पैसे और दोस्तों के चक्कर में फंसाया गया

मंटू की मां संगीता देवी ने बताया रात 9 बजे मंटू से बात हुई थी। उसने कहा था कि वह बेलछी से डेरा लौट रहा है। उसने कुछ दिन पहले एक दोस्त को 1 लाख रुपये दिए थे। पिता ने बेटे के बिजनेस के लिए खेत बेचकर 12 लाख रुपये दिए थे। मंटू परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों का कहना है कि पैसे और दबाव के कारण मंटू को फंसाया गया और मार दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई तेज, एक व्यक्ति हिरासत में

सदर डीएसपी वन नुरुल हक ने कहा हत्या गंभीर मामला है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तकनीकी जांच, कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पूरे मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/12/godda-meharma-vijay-kumar-singh-death-suspicious/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment