मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अरगोड़ा चौक स्थित लिकर बार का लाइसेंस सस्पेंड, बार-बार हो रहे विवाद पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : अरगोड़ा चौक स्थित एक लिकर बार में लगातार विवाद और मारपीट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बार का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई रांची एसएसपी राकेश रंजन की अनुशंसा पर की गई।

बार में डांस क्लब कार्यक्रमों से बढ़ रहा था विवाद

एसएसपी ने अपने प्रतिवेदन (ज्ञापांक-18430, दिनांक 23.11.2025) में बताया कि अरगोड़ा चौक की सड़क बेहद व्यस्त रहती है और इस मार्ग से वीवीआईपी व माननीय व्यक्तियों का आवागमन होता है। रिपोर्ट में कहा गया कि लिकर बार संचालक द्वारा ट्रांसजेंडर समूहों को बुलाकर डांस शो और डांस क्लब आयोजित किए जा रहे थे, जिनके दौरान कई बार झगड़े और मारपीट की घटनाएं सामने आईं।

यह भी पढ़ें:सारंडा के कुख्यात 1 करोड़ इनामी नक्सली पतिराम मांझी तक पहुंची NIA की जांच

कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की आशंका

पुलिस का मानना है कि ऐसी घटनाएं किसी भी समय बड़े कानून-व्यवस्था संकट का रूप ले सकती हैं। इसी आधार पर बार की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा की गई थी।

डीसी ने उत्पाद अधिनियम के तहत की कार्रवाई

अनुशंसा पर कार्रवाई करते हुए डीसी ने उत्पाद अधिनियम की धारा 42 के तहत बार का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक व्यवस्था से समझौता करने वाले प्रतिष्ठानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

https://samacharpost.live/2025/12/nia-rourkela-explosives-loot-naxal-links-patiram-manjhi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment