रंगदारी और पारिवारिक विवाद में आरजेडी नेता के घर फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तारी

Samachar Post डेस्क, बिहार : समस्तीपुर के रमैया गांव में आरजेडी नेता अमरेश राय के घर फायरिंग, रोड़ेबाजी और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद फरार था और वही गांव का निवासी है।

यह भी पढ़ें: आरपीएफ ने पकड़ा 11.5 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने फायरिंग का वीडियो और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। अब मनीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है ताकि घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जा सकें। इससे पहले तेज नारायण और उनके पुत्र सतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जानकारी के अनुसार, इस साल 19 अगस्त की रात कुछ लोगों ने अमरेश राय के घर पर हमला किया। उन्होंने गाली-गलौज की और फायरिंग की। घर के कैंपस में खड़ी स्कॉर्पियो पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

मामले के कारण और एफआईआर

इस मामले में रंगदारी और पारिवारिक विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने मनीष कुमार समेत 20-25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। मारपीट समेत अन्य आरोपों के तहत इस मामले में 178/25 का एफआईआर दर्ज किया गया है।

Share this news

संबंधित खबरें