- पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी की
Samachar Post रिपोर्टर, लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। SP लोहरदगा को जानकारी मिली थी कि नसीम अंसारी के पास अवैध हथियार और कारतूस छुपा कर रखे गए हैं।
छापामारी और गिरफ्तारी
DSP समीर कुमार तिर्की और नव नियुक्त DSP सुधीर प्रसाद साहु की टीम ने छापामारी की, जिसका नेतृत्व सेन्हा थानेदार नीरज झा ने किया। छापामारी में नसीम अंसारी और श्यामलाल यादव को पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें: पाकुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
अवैध हथियार बरामद
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने घर के पास साके पहाड़ में छुपाए गए अवैध हथियारों का खुलासा किया। तलाशी के दौरान पुलिस को 2 पिस्टल (7.65 मिमी), 82 INSAS रायफल के कारतूस (5.56 मिमी) और 3 कारतूस (0.315/8 मिमी) बरामद हुए।
कानूनी कार्रवाई
सेन्हा थाना ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25(1-AA)/25(1-B)a/26/35 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। टीम में DSP समीर कुमार तिर्की, नव नियुक्त DSP सुधीर प्रसाद साहु, थानेदार नीरज झा, पुअनि0 अविनाश कुमार, स0अ0नि0 सेन्हा असर्फी बहेलिया, गोवंघन तुरी और सेन्हा थाना सशस्त्र बल के अन्य अधिकारी शामिल थे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।