BREAKING: MP-MLA कोर्ट पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

Rupa Kumari | December 6, 2025 | 02:37 PM IST
  • ED समन अवहेलना केस में हुई पेशी

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को ईडी समन की अवहेलना से जुड़े मामले में रांची सिविल कोर्ट स्थित MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने सुनवाई के दौरान उन्हें 7-7 हजार रुपये के दो बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी।

अगली सुनवाई में व्यक्तिगत उपस्थिति से राहत

कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि आगे होने वाली सुनवाइयों में मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने की आवश्यकता नहीं होगी। वे आगामी कार्यवाही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हो सकेंगे। यह फैसला उनके लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: डालसा ने किया सिमडेगा जेल का औचक निरीक्षण, खाने से लेकर तमाम व्यवस्थाओं की हुई जांच

हाई कोर्ट के आदेश के बाद अनिवार्य पेशी

सीएम की यह पेशी झारखंड हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद हुई, जिसमें ईडी समन की अवहेलना के मामले में उन्हें विशेष अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की पीठ ने पिछली सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा था कि उनकी उपस्थिति जरूरी है।

अगली तारीख 12 दिसंबर, पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल

शनिवार की पेशी पूरी होने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 12 दिसंबर तय की है। इस बीच पूरे राज्य में इस मामले को लेकर तेज राजनीतिक हलचल बनी हुई है और अब सभी की निगाहें अगली कार्यवाही पर टिकी हैं।

Share this news

संबंधित खबरें