- कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह, केक काटकर मनाया गया स्थापना दिवस
Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : बिशनपुर स्थित वार्ड नंबर 2 में समाजसेवी एवं वार्ड प्रत्याशी दानिश अहमद के कार्यालय में गिरिडीह का 53वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए 60 बच्चों को ऊनी टोपी, पेन और कॉपियां दी गईं। सामग्री पाकर बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
मुख्य व विशेष अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अख्तर इमाम, कानन किस्कू, और कैफ गद्दी शामिल हुए। इसके अलावा चौकीदार मुस्तफा अंसारी सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। समाजसेवी दानिश अहमद ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है।
यह भी पढ़ें: उत्पाद विभाग ने पकड़ी बड़ी खेप, लेकिन जंगल में बदला खेल; नाटकीय तरीके से 3 आरोपी फरार
थाना प्रभारी ने दी शुभकामनाएं, विकास की रफ्तार पर किया जोर
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने गिरिडीह वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बेहतर शैक्षणिक माहौल के कारण छात्रों का पलायन भी कम हुआ है।
स्थानीय लोगों व बच्चों में दिखा उत्साह
पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल होकर जिले के स्थापना दिवस को यादगार बनाया।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।