Samachar Post रिपोर्टर,चाइबासा :चाइबासा के प्रमुख नाट्य एवं सामाजिक संस्था सृष्टि चाइबासा ने हर साल की तरह इस साल भी अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए जरूरतमंदों को गरम कपड़े और कंबल बांटे। संस्था हर साल गरीब व असहाय लोगोंके बीच कंबल बांटने का काम करते हैं। शहर के अगल अगल इलाके में ये कार्यक्रम चलाया गया जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सदर बाज़ार, गुरुद्वारा रोड, तेलमिल रोड के पास, गाड़ी खाना आदि।
यह भी पढ़ें :JMM आज विधानसभा सत्र को लेकर करेगा रणनीतिक बैठक
जरूरतमंदों की मदद करना है हमारा मुख्य उद्देश्य – संस्थापक
इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय सचिव बसंत करवा सहित संस्था के और भी लोग मौजूद रहे। संस्थापक ने कहा कि संस्था कई वर्षों से समाजिक कार्यों और जागरूकता में लगातार सक्रिय है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और जरूरतमंदों की मदद करना है।
अब तक कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है
संस्थापक ने बताया कि अब तक संस्था के द्वारा कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। संस्था ने अब तक रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और स्वच्छ भारत अभियान, गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा, पुस्तक वितरण जैसे कार्यक्रम प्रमुख है और इसके साथ ही संस्था नुक्कड़ नाटक के जरिए भी समाज के कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने का काम करता है।
Reporter | Samachar Post