Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC–CGL कथित पेपर लीक मामले में जनहित याचिका (PIL) खारिज करते हुए सीबीआई जांच की मांग को अस्वीकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा और अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया बाधारहित आगे बढ़ सकेगी।
यह भी पढ़ें :गिरिडीह में पेयजल संकट: वार्ड 20 और 28 के लोगों ने नगर निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन
हाईकोर्ट का आदेश, रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा
अदालत ने कहा कि 10 अभ्यर्थियों को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा, जिससे हजारों नियुक्तियों का मार्ग साफ हो गया है। इस परीक्षा का आयोजन 21–22 सितंबर 2024 को किया गया था। कोर्ट ने निर्देश दिया रिजल्ट पर लगी रोक हटाई जाती है। JSSC को तुरंत रिजल्ट जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का आदेश। उन दस अभ्यर्थियों के रिजल्ट पर रोक जारी रहेगी, जिन्होंने नेपाल में रहकर परीक्षा की तैयारी की थी।
अभ्यर्थियों में राहत और उत्साह
हाईकोर्ट के आदेश के बाद झारखंड में JSSC–CGL के माध्यम से होने वाली हजारों बहुप्रतीक्षित नियुक्तियों का मार्ग पूरी तरह साफ हो गया है। अभ्यर्थियों में राहत और उत्साह का माहौल बन गया है।
Reporter | Samachar Post