Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : जिले के मोरांगी इलाके में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक और युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर युवक और युवती कहीं जा रहे थे, तभी मोरांगी के पास वाहन से नियंत्रण हट गया और बाइक सीधे एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हुई
घटनास्थल से मिले पहचान पत्र के आधार पर युवती की पहचान रेशम परवीन (20) के रूप में हुई है, जो KB Women’s College की छात्रा थी। वहीं युवक की पहचान तौफीक अंसारी के रूप में हुई है, जो उसी मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। परिजनों के आने पर माहौल बेहद भावुक हो गया। अस्पताल और घटनास्थल पर चीख-पुकार का माहौल बना रहा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: तमाड़ में डालसा का जागरूकता अभियान, अनाथ बच्चों की सहायता और नशामुक्त समाज पर दिया गया जोर
हेलमेट न पहनना भी बना चर्चा का विषय
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दोनों ने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बचाई जा सकती थी। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।