गिरिडीह में कांडों के निष्पादन में लापरवाही पर सख्ती, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने थमाया शोकॉज नोटिस

Rupa Kumari | June 13, 2026 | 11:03 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह जिले में लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में ढिलाई को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर तीन थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

समीक्षा बैठक में सामने आई लापरवाही

एसपी ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों, जांच की प्रगति और लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान जमुआ थाना, सरिया थाना और एक अन्य थाना के कार्यों को असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, सरिया थाना प्रभारी पिक्कू कुमार और शम्भूनाथ ईश्वर को शोकॉज नोटिस जारी किया गया। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: रांची से भोपाल और गांधीनगर के लिए सीधी ट्रेन की मांग तेज, प्रधानमंत्री को भेजा गया पत्र

सख्त चेतावनी, कार्रवाई की संभावना

एसपी ने स्पष्ट कहा है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सख्ती से लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी और कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।

Share this news

संबंधित खबरें