Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला-खरसावां :सरायकेला-खरसावां में पुलिस ने एक सराहनीय काम करते हुए पांच लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस दिलाए। थाना परिसर में आयोजित एक साधारण कार्यक्रम में थाना प्रभारी गौरव कुमार ने सभी को उनके मोबाइल सौंपे। मणीडीह (पदमपुर) गांव निवासी अमन सामड़ का मोबाइल अक्टूबर 2024 में गुम हो गया था। करीब डेढ़ साल बाद जब उन्हें उनका फोन वापस मिला, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
यह भी पढ़ें :धनबाद में अनोखी पहल: सड़क पर उतरे न्यायाधीश, लोगों को बता रहे कानून के अधिकार
अन्य लोगों को भी मिली राहत
पुलिस ने अन्य लोगों रंजन कुमार पाल, इस्माइल सिंह बोरमा, राम गुंदुवा और जयप्रकाश हेंब्रम के मोबाइल भी बरामद कर उन्हें लौटा दिए। इन सभी के फोन अलग-अलग समय पर खो गए थे। पुलिस के अनुसार, सभी मोबाइल CEIR पोर्टल की मदद से ट्रेस किए गए। इस तकनीक से गुम मोबाइल खोजने में काफी आसानी हुई है।
लोगों का भरोसा हुआ मजबूत
लंबे समय तक मोबाइल नहीं मिलने के कारण लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उन्हें राहत मिली। इस पहल से आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि पुलिस जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए लगातार काम कर रही है और भविष्य में भी ऐसी पहल जारी रहेगी।
Reporter | Samachar Post