झारखंड में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने पार किया 100 का आंकड़ा, रांची में नया रिकॉर्ड

Rupa Kumari | May 26, 2026 | 11:12 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी रांची में पेट्रोल की कीमत 105.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। तेल कंपनियों की ओर से सोमवार को पेट्रोल में 2.66 रुपये और डीजल में 2.83 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद ईंधन के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 11 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। लगातार हो रही मूल्यवृद्धि का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: चाकुलिया में हाथियों के झुंड का हमला, सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल

कैब और माल ढुलाई महंगी

ईंधन महंगा होने के बाद परिवहन क्षेत्र में भी असर दिखने लगा है। टूर एंड ट्रैवल कारोबारियों ने कैब किराए में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। वहीं मालवाहक वाहनों का भाड़ा भी बढ़ने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि डीजल की कीमत बढ़ने से सामान ढुलाई की लागत में इजाफा हुआ है, जिसका असर जल्द ही बाजार में दिख सकता है। इससे रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है।

आम लोगों पर बढ़ा बोझ

लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से निजी वाहन चालकों के साथ-साथ परिवहन और व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोग भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि महंगाई पहले से ही बढ़ी हुई है, ऐसे में ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि से घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें