Samachar Post रिपोर्टर, रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, घर के पास मैदान में सो रहे एक व्यक्ति पर तेज रफ्तार वाहन चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, एक आरोपी पकड़ाया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद वाहन चालक और उसमें सवार अन्य लोग गाड़ी छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद सूचना मिलने पर झारखंड पुलिस की धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस वाहन को जब्त कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन को हजारीबाग रोड स्टेशन पर मिला ठहराव, यात्रियों को बड़ी राहत
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।