Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद : धनबाद और उत्तर भारत के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए गाड़ी संख्या 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। सबसे अहम बात यह है कि अब इस ट्रेन का ठहराव हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर भी होगा। लंबे समय से इस मांग को लेकर यात्री आवाज उठा रहे थे, जिसके बाद रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
सप्ताह में दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन
धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरव द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल 24 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को चलेगी। 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल 26 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी।
यह भी पढ़ें: सारंडा में नक्सलियों को बड़ा झटका, 25 उग्रवादी रांची में DGP के समक्ष करेंगे आत्मसमर्पण
हजारीबाग रोड स्टेशन के यात्रियों को होगा फायदा
इस ट्रेन के हजारीबाग रोड स्टेशन पर रुकने से आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने के लिए दूसरे बड़े स्टेशनों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खासकर चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी मानी जा रही है।
रेलवे ने जारी किया परिचालन शेड्यूल
| ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम | परिचालन के दिन | अवधि |
|---|---|---|---|
| 03311 | धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल | रविवार और गुरुवार | 24 मई से 12 जुलाई |
| 03312 | चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल | मंगलवार और शनिवार | 26 मई से 14 जुलाई |
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे भी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनों और ठहराव की समीक्षा की जाएगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।