Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित शनि मंदिर के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले रंग की तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई और कई लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य को हल्की चोटें आई हैं।
घायलों का इलाज जारी
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत रांची सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और इलाज जारी है। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। इसी बीच चालक मौके से फरार होकर सीधे चुटिया थाना पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: जामताड़ा में GPS की वजह से भटका कंटेनर, 11 हजार वोल्ट तार से टकराया; चालक गंभीर घायल
पुलिस ने कार जब्त कर शुरू की जांच
पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।