Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ :झारखंड के रामगढ़ जिले के सदर अस्पताल को हाईटेक बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज ने अस्पताल का निरीक्षण कर डिजिटल सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें :जामताड़ा में GPS की वजह से भटका कंटेनर, 11 हजार वोल्ट तार से टकराया; चालक गंभीर घायल
मोबाइल से होगा रजिस्ट्रेशन
अस्पताल में डिजिटल सिस्टम लागू होने के बाद मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब लोग अपने मोबाइल के जरिए ABHA App डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इससे अस्पताल में लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा और प्रक्रिया आसान हो जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को धीरे-धीरे पेपरलेस सिस्टम की ओर ले जाया जा रहा है। इसका उद्देश्य कागजी कामकाज को कम करना और इलाज की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है।
डेटा मैनेजमेंट और सुविधाओं पर जोर
निरीक्षण के दौरान अस्पताल के डिजिटल सिस्टम, मरीजों की सुविधा, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और डेटा मैनेजमेंट की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सिस्टम को सुचारू रूप से लागू किया जाए, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।
मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद अस्पताल की सेवाएं अधिक तेज और पारदर्शी हो जाएंगी। इससे मरीजों का समय बचेगा और इलाज की पूरी प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।
Reporter | Samachar Post