पलामू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

Rupa Kumari | May 6, 2026 | 05:16 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन समाहरणालय परिसर में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। इस आंदोलन में प्रदेश भाजपा महामंत्री अमर बाउरी, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा महामंत्री मनोज सिंह और जिलाध्यक्ष अमित तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरकार पर गंभीर आरोप

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में बुनियादी सुविधाओं की हालत बेहद खराब है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सुधार की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चतरा में नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर सप्लाई करते 5 युवक गिरफ्तार

कानून-व्यवस्था पर भी सवाल

नेताओं ने झारखंड सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार का रवैया ठीक नहीं रहा तो जनहित के मुद्दों पर पार्टी पूरे राज्य में आंदोलन को और तेज करेगी।

Share this news

संबंधित खबरें