चतरा में नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर सप्लाई करते 5 युवक गिरफ्तार

Rupa Kumari | May 6, 2026 | 05:02 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा : चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 05 मई 2026 की शाम गश्ती के दौरान की गई। राजाटाड़ से कोलेश्वरी मंदिर जाने वाले सुनसान रास्ते पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल के पास खड़े पांच संदिग्ध युवकों को देखा। पुलिस वाहन देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर सभी को पकड़ लिया। मौके पर तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 27 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके साथ ही 6 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

इस मामले में गिद्धौर थाना में कांड संख्या 53/26 दर्ज कर सभी आरोपियों को NDPS Act के तहत गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: टाटीसिल्वे मर्डर केस का खुलासा: अवैध संबंध बना वजह, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने जिन पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान अलग-अलग गांवों और थाना क्षेत्रों से हुई है। इनमें सिमरिया, टंडवा और गिद्धौर क्षेत्र के युवक शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इनमें से दो आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को शक है कि यह गिरोह इलाके में नशीले पदार्थों की सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें