Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची के हरमू मैदान में रविवार को अरगोड़ा क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित “अरगोड़ा प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट” का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेन्द्र कुमार, कांग्रेस नेता एवं पूर्व खिलाड़ी अमरेन्द्र सिंह तथा कांग्रेस नेता अभिलाष साहू ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गों में 6-6 टीमें शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अरगोड़ा क्रिकेट एकेडमी में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
यह भी पढ़ें :रांची जेल में महिला कैदी के यौन शोषण का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत को लिखी खुली चिट्ठी
खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजन
अरगोड़ा क्रिकेट एकेडमी के कोच प्रणव सोनी ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और बेहतर प्रतिभाओं को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवा खिलाड़ियों को मैच प्रैक्टिस का अवसर मिलता है, जिससे उनके खेल में निखार आता है।
खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विशेष नजर- आयोजक
उद्घाटन समारोह में रांची जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक, कार्यकारिणी सदस्य मुज्जफर अली (मुन्ना), सहायक सचिव सुनील पाल, शम्भु सिन्हा, सुबोध कुशवाहा और अभिजीत सोनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि भविष्य के लिए प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को तैयार किया जा सके।
Reporter | Samachar Post