- पहले सिर्फ सरकारी स्कूलों तक सीमित थी योजना, अब आर्थिक रूप से कमजोर छात्र कहीं से भी कर सकेंगे आवेदन
Samachar Post रिपोर्टर, रांची:राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए फ्री NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब झारखंड के किसी भी स्कूल में पढ़ने वाले योग्य छात्र इस पहल का लाभ उठा सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों तक सीमित थी।
अब ज्यादा छात्रों को मिलेगा मौका
रिम्स प्रबंधन के अनुसार, एमबीबीएस टॉपर्स द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त में NEET की तैयारी कराना है। संशोधित दिशा-निर्देश लागू होने के बाद अब निजी या अन्य स्कूलों के जरूरतमंद छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। इस पहल से उन छात्रों को खास फायदा होगा, जो महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाते और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: चांडिल में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब और उपकरण जब्त
सीनियर रेजिडेंट पदों पर भी चयन
रिम्स ने सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर पदों के लिए आयोजित इंटरव्यू के बाद चयन सूची भी जारी कर दी है। एनाटॉमी विभाग डॉ. प्रेरणा दास चयनित, कार्डियोथोरेसिक विभाग डॉ. चंदन कुमार और डॉ. अमित निशांत चयनित तीनों का चयन अनारक्षित श्रेणी में हुआ है।
शिक्षण और चिकित्सा सेवाओं को मजबूती
रिम्स प्रबंधन का कहना है कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संबंधित विभागों में शिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।