रांची में हत्या की दो घटनाओं से बढ़ा तनाव, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

Rupa Kumari | April 24, 2026 | 12:20 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: राजधानी में लगातार दो हत्या की घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात गार्ड की हत्या से शहर में सनसनी फैल गई है। खास बात यह है कि घटनास्थल के पास विधानसभा और हाईकोर्ट जैसे संवेदनशील संस्थान मौजूद हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर के आसपास पिछले दो दिनों में दो हत्याएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से इलाके में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि हाई सिक्योरिटी जोन में भी अपराधियों का बेखौफ होना चिंता की बात है।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

इन घटनाओं के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों का आरोप है कि अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है और स्थिति बिगड़ती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। मरांडी ने आरोप लगाया कि पुलिस “सांप निकल जाने के बाद लाठी पीटने” जैसी स्थिति में काम कर रही है और मुख्यमंत्री की चुप्पी से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: रांची में आश्रयगृह, पुस्तकालय और वेंडिंग जोन का शिलान्यास, महापौर ने शुरू की कई विकास योजनाएं

कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

मरांडी ने लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई और एसपी-एसएसपी की जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Share this news

संबंधित खबरें