पुष्पा हत्याकांड: जांच में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA टेस्ट का आदेश

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :बोकारो से जुड़े पुष्पा हत्याकांड की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुनवाई के दौरान राज्य के डीजीपी, बोकारो के आईजी, डीआईजी, एसपी समेत SIT टीम और FSL निदेशक को स्वयं कोर्ट में उपस्थित रहना पड़ा। इससे मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :चतरा के प्रतापपुर जंगल में भीषण आग, हाईटेंशन तारों पर मंडराया खतरा

DNA जांच के लिए अहम निर्देश

कोर्ट ने बरामद कंकाल का DNA परीक्षण केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में कराने का आदेश दिया है। साथ ही पोस्टमार्टम राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में कराने के निर्देश दिए गए हैं। हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 48 घंटे के भीतर नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल में कंकाल और मृतका के माता-पिता के सैंपल लिए जाएं। इसके बाद इन्हें तय समयसीमा में जांच के लिए भेजा जाए।

जांच में तेजी लाने का निर्देश

कोर्ट ने जांच एजेंसियों को समयबद्ध तरीके से काम करने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।

संबंधित खबरें