जमशेदपुर में बेकाबू कार का कहर, स्पीड ब्रेकर पर उछली; 1 की मौत, 11 घायल

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र के हाता–जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्पीड ब्रेकर पर उछली कार

जानकारी के अनुसार, कार ओडिशा की ओर जा रही थी। रेलवे क्रॉसिंग के पास बने स्पीड ब्रेकर पर कार उछल गई, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बेकाबू कार ने पहले एक टाटा मैजिक को टक्कर मारी और फिर दो मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: गढ़वा समाहरणालय का DC का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Share this news

संबंधित खबरें