Samachar Post रिपोर्टर, पलामू: पलामू जिले में सिगरा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान सुनील दुबे के रूप में
मृतक की पहचान सुनील दुबे के रूप में हुई है, जो पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के क्षेरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देख पुलिस को सूचना दी थी।
यह भी पढ़ें: मायके जाने को लेकर विवाद, बोकारो में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या
हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
प्राथमिक तौर पर मामला ट्रेन से कटने का बताया जा रहा है। हालांकि यह हादसा है या आत्महत्या, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।