10 वर्षीय छात्र की हॉस्टल में हत्या, शरीर पर 45 जख्म; सिगरेट से दागने के निशान

Rupa Kumari | April 23, 2026 | 01:02 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची: कानपुर के एक दिल दहला देने वाली घटना में गुरुकुल में पढ़ने वाले 10 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई। परिवार ने बच्चे को बेहतर शिक्षा और संस्कार के लिए लखनऊ स्थित गुरुकुल भेजा था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसका शव घर के बाहर फेंका मिला। घटना से परिवार सदमे में है और इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मासूम के शरीर पर 45 से अधिक चोटों के निशान मिले हैं। इसके अलावा शरीर पर सिगरेट से दागने के निशान भी पाए गए हैं। रिपोर्ट ने हत्या से पहले बच्चे के साथ बर्बरता की पुष्टि की है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

परिवार ने लगाई सख्त कार्रवाई की गुहार

इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि उन्होंने बच्चे को उज्ज्वल भविष्य के लिए गुरुकुल भेजा था, लेकिन उन्हें उसका शव मिला। परिवार ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

यह भी पढ़ें: चुनाव को लेकर रांची-बंगाल सीमा पर सख्ती, पुलिस ने बढ़ाई चेकिंग, अलर्ट मोड में प्रशासन

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। टीम आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। यह घटना बच्चों की सुरक्षा और हॉस्टल/गुरुकुलों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें