जामताड़ा में बड़ी चोरी: ज्वेलरी दुकान का वेंटिलेटर काटकर 5 किलो चांदी ले उड़े चोर

Meenu | April 20, 2026 | 11:41 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जामताड़ा के सबसे व्यस्त माने जाने वाले सुभाष चौक इलाके में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बेखौफ चोरों ने रात के अंधेरे में एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए, जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में लगे वेंटिलेटर को काटकर अंदर प्रवेश किया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खाली थीं।

यह भी पढ़ें :स्वर्णरेखा किनारे 227 किलो का बम मिलने से हड़कंप, डिफ्यूज करने में जुटी सेना

5 किलो चांदी समेत लाखों की चोरी

दुकान मालिक मनोज वर्मा के अनुसार, चोर करीब 5 किलो चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान ले गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, चोरी का कुल नुकसान लगभग ₹12 से ₹13 लाख के बीच बताया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। दुकानदार ने बताया कि यह उनके साथ दूसरी बड़ी चोरी की घटना है। करीब 15 साल पहले भी उनकी दुकान को इसी तरह निशाना बनाया गया था।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शहर के सबसे व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात ने पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है

Share this news

संबंधित खबरें