हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Meenu | April 17, 2026 | 01:26 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची :राज्यसभा के मनोनीत सांसदहरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हैं। इस बार भी उनका चुनाव निर्विरोध हुआ है। शुक्रवार को इसकी औपचारिक घोषणा की गई। इस पद के लिए विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया, जिसके कारण हरिवंश का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो गया था, जिसके बाद यह पद रिक्त था। सी.पी. राधाकृष्णन ने नियमों के अनुसार चुनाव की तिथि तय की थी। नामांकन की अंतिम तिथि तक हरिवंश के समर्थन में पांच प्रस्ताव प्राप्त हुए, जबकि विपक्ष की ओर से कोई नामांकन नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें :झारखंड में पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति पर राहत, आवेदन सुधार की तिथि बढ़ी

विपक्ष ने किया बहिष्कार

सूत्रों के अनुसार, विपक्ष ने इस चुनाव का बहिष्कार किया। इसका कारण केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी बताई जा रही है।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को लगातार तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सदन के उनके प्रति विश्वास का प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरिवंश के अनुभव का लाभ सदन को लगातार मिला है। वे सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का प्रयास करते हैं, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावी होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपने नए कार्यकाल में भी वे समर्पण और संतुलन के साथ काम करेंगे।

Share this news

संबंधित खबरें