Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची सहित पूरे झारखंड में छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के कल्याण विभाग ने लंबित छात्रवृत्ति भुगतान को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें :धनबाद में भूधंसान और गैस रिसाव से बढ़ी चिंता, विधायक अरूप चटर्जी ने सरकार को घेरा
राज्य सरकार ने जारी की राशि
केंद्र से धनराशि नहीं मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने अपने स्तर पर पहल करते हुए करीब 300 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मंत्री चमरा लिंडा ने बताया कि इससे जल्द ही विद्यार्थियों के खातों में राशि पहुंचने लगेगी। पश्चात मैट्रिक छात्रवृत्ति (सत्र 2024-25) के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अब अपने प्रपत्र में सुधार का अतिरिक्त समय दिया गया है। विद्यार्थी अब 25 अप्रैल तक अपनी जानकारी संशोधित कर सकते हैं।
सत्यापन की समयसीमा भी बढ़ी
विभाग ने आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी लंबित आवेदनों का समय पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
समय पर भुगतान पर जोर
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी आवेदन निर्धारित समय के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को बिना देरी के छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। इस फैसले से राज्य के हजारों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Reporter | Samachar Post