बोकारो में संदिग्ध हालात में महिला का शव मिला, पति पर हत्या का शक गहराया – Samachar Post – No. 1 Online News Portal – समाचार पोस्ट
समाचार पोस्ट
निष्पक्षता ही पहचान
विज्ञापन लीडरबोर्ड मुख्य विज्ञापन बैनर स्पेस (728 × 90)
समाचार पोस्ट
ब्रेकिंग न्यूज़

बोकारो में संदिग्ध हालात में महिला का शव मिला, पति पर हत्या का शक गहराया

Bokaro Incident | April 18, 2026

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :झारखंड के बोकारो जिले में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र स्थित हुरलुंग पंचायत के जोभिया टोला की है, जहां शुक्रवार देर रात प्रमिला देवी का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे मृतका की बेटी ने अपने नाना-नानी को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग सेंट्रल जेल हाईटेक होगी, 589 नए CCTV कैमरों के लिए 13.48 करोड़ जारी

परिजनों ने पति पर लगाया आरोप

मृतका के परिजनों ने उसके पति अजय महतो उर्फ टेकलाल महतो पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी पति विदेश में काम करता था और करीब एक महीने पहले ही घर लौटा था। घटना के बाद से उस पर शक और गहरा गया है।

पुलिस कर रही जांच

मृतका का मायका विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतका की बेटी सहित अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि मामला हत्या का है या कुछ और।

Share this news

संबंधित खबरें